Wednesday, March 11, 2026
Home झारखंडअन्य धनबाद की सोनामोती और ममता पांडे बनी थांग-टा की राष्ट्रीय रेफरी

धनबाद की सोनामोती और ममता पांडे बनी थांग-टा की राष्ट्रीय रेफरी

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड थांग-टा संघ की दो महिला अधिकारियों को स्वदेशी खेल थांग-टा में राष्ट्रीय रेफरी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। गत 26 से 28 जुलाई तक असम के होजई जिले में थांग-टा फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफरी/जज सेमिनार में धनबाद की ममता पांडे तथा पलामू की सोनामोती कुमारी ने झारखंड के तरफ से भाग ली थी जिनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय रेफरी का प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। दोनों ही अधिकारियों के धनबाद पहुंचने के बाद आज थांग-टा मुख्यालय में महिला खिलाडियों द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वाली खिलाड़ियों में किरण सिंह, मनीषा सिंह, साईसा नियोगी, लक्ष्मी कुमारी, स्नेहा कुमारी, ऐश्वर्या प्रसाद, नैना गुप्ता आदि शामिल थी। झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल के अलावा धनबाद जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन बर्नवाल आदि ने इन दोनों महिला अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights