सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल बनाम ने जोसफ स्कूल को एक विकेट से पराजित किया।
संत जोसफ स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में 155 रन बनाये। प्रिंस ने 54 और आनंद ने 24 रन बनाये। सेंट्रल स्कूल की ओर से शुभम ने चार विकेट चटकाये।

जवाब में सेंट्रल स्कूल की टीम 30.3 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अर्पित ने 27 और शुभम ने 21 रन बनाये। कमलेश ने 3 और नमन ने 2 विकेट चटकाये। मैच के अंपायर राहुल कुमार और गौतम कुमार थे। स्कोरर के रूप में शुभम कुमार थे। मैच के दौरान संयोजक पंकज कुमार सिंह मौजूद थे।