सिमडेगा, 12 सितंबर। राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हॉकी सिमडेगा एवं जिला खेलकूद विभाग सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त से 14 सितंबर तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित 20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गए हैं।
महिला वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में CEO सिमडेगा रोज टीम ने संघर्षपूर्ण व रोमांचक मुकाबले में STC सिमडेगा को 2–1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में CEO सिमडेगा ईस्ट विन और STC सिमडेगा एग्जिट लचरागढ़ के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैदानी खेल में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में ईस्ट विन ने 2–1 से जीत दर्ज की।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में मिनी शक्ति नारी टीम और तैसेर आमने-सामने थे। मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में गया, जहां मिनी शक्ति नारी ने 3–2 से जीत हासिल की।
चौथे क्वार्टर फाइनल में लोबोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकरतार को एकतरफा अंदाज में 6–0 से मात दी और अंतिम-चार में जगह बनाई।
महिला वर्ग सेमीफाइनल (13 सितंबर)
06:00 AM – CEO सिमडेगा ईस्ट विन बनाम मिनी शक्ति नारी टीम
07:15 AM – CEO सिमडेगा रोज बनाम लोबोई
पुरुष वर्ग सेमीफाइनल (13 सितंबर)
03:00 PM – लिटिल टाइगर बनाम संत अन्ना स्कूल सामतोली (B)
04:30 PM – CEO सिमडेगा बनाम STC सिमडेगा
इस आयोजन को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनुल भेंगरा, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, वेद प्रकाश, कोच तारिणी कुमारी, एक्शन कीड़ों, तालिम तिग्गा, नेहा कुमारी, मनीषा एक्का, अनिसा कुल्लू, बेरतीला केरकेट्टा, जॉनशन लकड़ा, सुशीला कुजूर, मनसुख सुरीन समेत सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सदर अस्पताल की मेडिकल टीम भी लगातार सहयोग प्रदान कर रही है।

