बिहारशरीफ, 7 जून। स्थानीय नालंदा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament के मगध जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में गया ने जहानाबाद पर 5 रन की रोमांचक जीत दर्ज की।
टॉस गया ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन बनाये। गया की ओर से आयुष कुमार ने 85 गेंद में 9 चौका की मदद से 68, प्रीतम राज ने 66 गेंद में 6 चौका की मदद से 43 रन बनाये।
जहानाबाद की ओर से राज कमल ने 3 और आदित्य नाथ सिंह ने 2 विकेट चटकाये।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2024/06/adv-pro-fitness-1024x705.jpg)
जवाब में जहानाबाद की टीम सन्नी गिरि के 62 रन के बाद भी 39 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गई। सन्नी गिरि ने 56 गेंद में 4 चौका व 5 छक्का की मदद से 62,अनूकुल ने 30 रन बनाये।
गया की ओर से राजा कुमार और शिवम राज ने 3-3 विकेट चटकाये।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2024/06/Pro-fitness-patna-1024x690.jpg)
संक्षिप्त स्कोर
गया : 40 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन, आयुष कुामर 68, प्रीतम राज 43, सत्यम डे 13, पवन भारद्वाज 25, आदर्श राज 16, अतिरिक्त 16, हर्ष राज नाबाद 11, अतिरिक्त 16, आदित्य नाथ सिंह 2/39, राज कमल 3/40, कुमार शान 1/27, आयुष कुमार 1/15
जहानबाद : 39 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट सन्नी गिरि 62, अनुकूल 30,राज कमल 26,आयुष 21, कुमार शान 28, अतिरिक्त 16,राजा कुमार 3/21, शिवम राज 3/35
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2024/05/arunoday-cricket-academy-advertisment-1-724x1024.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2024/06/adv-tai-682x1024.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2024/05/kheldhaba-help-1024x1024.png)