Saturday, September 27, 2025
Home बिहारक्रिकेट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में बेगूसराय के Lequaullah शतक से चूके

Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में बेगूसराय के Lequaullah शतक से चूके

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 3 जून। लेक्वाउल्लाह (97 रन,68 गेंद, 12 चौका, 3 छक्का) और कृष्ण कुमार (54 रन, 50 गेंद, 7 चौका) के अर्धशतकों की मदद से बेगूसराय ने श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament के सेंट्रल जोन में सहरसा को 92 रन से हरा कर शानदार शुरुआत की।

स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में बेगूसराय ने 8 विकेट पर 306 रन बनाये। लेक्वाउल्लाह और कृष्ण के अलावा अभिनव, अवनीश पोद्दार, प्रियांशु राज ने भी थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया। अभिनव ने 43 गेंद में 4 चौका की मदद से 23,अवनीश पोद्दार ने 37, प्रियांशु ने 35 रन बनाये। अतिरिक्त से 45 रन बने।

सहरसा की ओर से सत्यम ने 3,सुमित राय ने 2 जबकि आयुष और मोहित ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में सहरसा की टीम निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से मृणाल सिंह और निखिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। मृणाल सिंह ने 63 गेंद में 7 चौका व 1 छक्का की मदद से 55 और निखिल कुमार ने 49 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 50 रन बनाये। इसके अलावा सुमित राय ने 12, रोहित कुमार ने 24 रन बनाये।

बेगूसराय की ओर से हर्ष वर्मा ने 4,राज मणि ने 3 और आयुष प्रवीण कुमार ने 1 विकेट चटकाये।।

संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 40 ओवर में 8 विकेट पर 306 रन, लेक्वाउल्लाह 97, अभिनव 23, अवनीश पोद्दार 37,कृष्ण कुमार 54,प्रियांशु 35, अतिरिक्त 45,सत्यम 3/39, सुमित राय 2/34, आयुष 1/29, मोहित कुमार गुप्ता 1/30

सहरसा : 40 ओवर में नौ विकेट पर 214 रन, सुमित राय 12, मृणाल सिंह 55, रोहित कुमार 24, निखिल कुमार 50, अतिरिक्त 46, आयुष प्रवीण कुमार 1/23, राज मणि 3/27, हर्ष वर्मा 4/37

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights