जमुई, 7 जून। स्थानीय श्रीकृष्ण स्टेडियम में चल रहे श्यामल सिंह अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament के अंगिका जोन में 7 जून यानी शुक्रवार को खेले गए मैच में बांका ने मुंगेर को 98 रन से हरा कर लगातार तीसरी जीत हासिल की।
टॉस बांका ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 37.3 ओवर में सभी विकेट खोकर195 रन बनाये। गौरव पप्पू कुमार ने 49 रन की पारी खेली।

जवाब में बांका की टीम 22.4 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 20 रन अभिनव कुमार ने बनाया। बांकी की ओर से अभिजीत सिंह ने 4, अनुज और संतोष ने 2-2 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
बांका : 37.3 ओवर में 195 रन पर ऑल आउट विनित चौधरी 23, गौरव पप्पू कुमार 49, छोटू कुमार 31, रिषभ ठाकुर 19, संतोष कुमार 28,अतिरिक्त 36,श्वेताभ ठाकुर 1/57, सार्थक सिंह 2/26, अभिनव कुमार 3/25, नेहाल कुमार 2/24, राहुल जोशी 2/21
मुंगेर : 22.4 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट अनमोल विश्वास 17,विकास कुमार शर्मा 18, अभिनव कुमार 20, अतिरिक्त 12,संतोष कुमार 2/23, अभिजीत 4/25, अनुज कुमार 2/14, प्रिंस 1/24, सागर सक्सेना 1/7


