राजधानी पटना के जगनपुरा में श्री राम सेनटिनीयल स्कूल के प्रांगण में श्री राम क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ रामनवमी के शुभ दिन पर हुआ। इसकी जानकारी क्रिकेट एकेडमी के एडवाइजर अरुण कुमार सिंह व रुपक कुमार ने संयुक्त रुप से दी।
उन्होंने बताया कि एकेडमी का शुभारंभ पद्मश्री सुधा वर्गीज ने रिबन काटकर और क्रिकेट खेल कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, बीसीए क्रिकेट गतिविधि के इंचार्ज संजय सिंह, बीसीए के लीगल एडवाइजर जगन्नाथ सिंह के साथ-साथ श्री राम सेनटिनीयल स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, बीसीए अध्यक्ष की एडवाइजर मधु शर्मा, बीसीए के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार झा आदि ने क्रिकेट खेल एकेडमी की शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एकेडमी के एडवाइजर रुपक कुमार ने किया। इसके अलावा एकेडमी के कोच पूर्व रणजी खिलाड़ी मनोज कुमार, राकेश सिन्हा, सीनियर महिला खिलाड़ी शिखा सोनिया, विश्वविद्यालय खिलाड़ी शशि भूषण व हेमन ट्रॉफी खिलाड़ी रेहन दास गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
वहीं बिहार रणजी टीम के कोच पवन कुमार सिंह व पूर्व वरीय खिलाड़ी सौरभ चक्रवर्ती को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एकेडमी के सदस्य श्वेता कुमारी, वसुंधरा श्रीवास्तव, चांदनी झा, अक्षय मिश्रा, दीपक कुमार, अनंत कुमार, शिवम, अमन पुष्पराज, रिषु आदि मौजूद थे। मंच का संचालन अजय अम्बष्ठा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के एडवाइजर अरुण कुमार सिंह ने किया।






- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 में नालंदा निनांज जीता

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सारण स्ट्राइकर्स विजयी

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : पहले मुकाबले में सीवान टायटंस हारा

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में जमुई की शानदार जीत

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में जीता सुपौल

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में औरंगाबाद जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी में सारण विजयी
