Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल मैच में शेखर का धूम धड़ाका

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल मैच में शेखर का धूम धड़ाका

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जगजीवन स्टेडियम, खगौल में चलने वाले क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल में शेखर सिंह का बल्ला बोला और उन्होंने 147 रनों की पारी खेलते हुए सीएपी ब्लू को 91 रनों की शानदार जीत दिला दी।
सीएपी ब्लू ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में शेखर के 147 रनों की मदद से सीएपी ब्लू ने 291 रन बनाये। शेखर सिंह ने 95 गेंदों में 12 चौकों व 1 छक्का की मदद से 147 रन बनाये। नावेद मलिक ने 46 गेंदों में पांच चौकों व 1 छक्का की मदद से 40 जबकि अमन गुप्ता ने 21 गेंद में 3 चौका की मदद से 26 रन बनाये। राहुल कुमार और अभिषेक सिंह ने 2-2 विकेट चटकाये।
जवाब में सीएपी रेड की टीम 31 ओवर में 200 रनों पर सिमट गई। मुन्ना कुमार ने 44 गेंद ममें 9 चौका व 1 छक्का की मदद से 55 और मानिक कुमार ने 32 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 50 रन बनाये। अमन राज ने 4 और विकास कुमार ने 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights