32 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

शान-ए-बिहार : यह सफल क्रिकेटर राजनीति की पिच पर कर रहा है शानदार बैटिंग, जानें उनके बारे में

पटना। खेल समाचारों का वेबपोर्टल आपका अपना खेलढाबा.कॉम ने शान-ए-बिहार के नाम से एक वीडियो शृंखला शुरू की है। इस वीडियो शृंखला में आपको बिहार की वैसी खेल हस्ती के बारे में हम बताते हैं जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल जगत की क्षितीज पर अपने गांव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। इस वीडियो शृंखला की इस कड़ी में आज प्रस्तुत है बिहार के पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा के बारे में। आशीष सिन्हा न केवल क्रिकेटर हैं बल्कि बेहतर छात्र नेता भी रहे हैं और पटना विश्वविद्यालय के स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रहे हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। पिता अरुण कुमार सिन्हा कुम्हरार विधानसभा के विधायक हैं। वे अधिवक्ता  के तौर पर काफी सफल हैं। आशीष सिन्हा सामाजिक कार्यों में खूब हाथ बटाते हैं। पटना में जल जमाव से लेकर कोरोना काल में संकट में फंसे लोगों को भरपूर मदद की। तो आइए जानते हैं आशीष सिन्हा के बारे में ढेर सारी बातें इस वीडियो के माध्यम से-

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights