Monday, March 2, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट एक ओवर में सात छक्के, Ruturaj Gaikwad ने रच दिया इतिहास

एक ओवर में सात छक्के, Ruturaj Gaikwad ने रच दिया इतिहास

by Khel Dhaba
0 comment

एक ओवर में छह छक्का की बात आपने अबतक सुनी होगी पर अब एक ओवर में सात छक्का भी लग गया है। यह कारनामा किया है महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने। रुतुराज गायकवाड़ ने ऐसा कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह कारनामा किया विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में। उन्होंने एस सिंह की गेंदबाजी स्पेल में यह कारनामा किया।

अहमदाबाद में घरेलू 50 ओवर टूर्नमेंट विजय हजारे ट्रोफी के दूसरे क्वॉर्टर फाइनल में उन्होंने शिवा सिंह की गेंदबाजी पर लगातार सात छक्के लगाए। ओवर की एक गेंद नो-बॉल थी जिस पर गायकवाड़ ने सिक्स लगाया। उनकी पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 330 रन बनाए। गायकवाड़ ने 159 गेंद पर 16 छक्के और 10 चौकों की मदद से 220 रन की पारी खेली।

इस ओवर में कुल 43 रन बने। पहली तीन गेंद पर लगातार छक्का लगने के बाद गेंदबाज ने अगली गेंद नो-बॉल फेंकी जिस पर गायकवाड़ ने फिर सिक्स लगा दिया। इसके बाद फ्री हिट पर भी उन्होंने सिक्स लगाया। और ओवर की बाकी गेंद पर भी सिक्स जड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights