Monday, June 9, 2025
Home Slider सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 10 जनवरी से औरंगाबाद में

सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 10 जनवरी से औरंगाबाद में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अनुग्रह नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम औरंगाबाद में आगामी 10 से 12 जनवरी को सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 18 एवं 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ी मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ आएंगे। उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने दी

उक्त प्रतियोगिता में कोविड-19 के गाइड लाइन के अनुसार सभी खिलाड़ी को कोविड टेस्ट प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। जिन खिलाड़ियों का कोविड प्रमाण पत्र नहीं होगा उन्हें खेलने से वंचित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दर्शकों की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं खिलाड़ी पूर्णता मास्क का प्रयोग करेंगे।

इस वर्ष भारतीय कुश्ती संघ कोविड 19 की वजह से ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल एवं महिला कुश्ती का आयोजन अलग-अलग करने जा रही है।
फ्रीस्टाइल के पहलवान 57 केजी, 61 केजी ,65 केजी 70 केजी 74 केजी 79 केजी 86 केजी,92 केजी, 97 केजी ,125 केजी, ग्रीको रोमन के पहलवान (पुरुष) 55 केजी, 60 केजी, 63 केजी, 67 केजी, 72 केजी, 77 केजी, 82 केजी, 87 केजी, 97 केजी, 130 केजी वही 50 केजी, 53 केजी ,55 केजी, 57 केजी ,59 केजी, 62 केजी, 65 केजी 68 केजी 72 केजी,76 केजी (महिला पहलवान) भाग ले सकते हैं।

सभी खिलाड़ियों को 10 जनवरी को अनुग्रह नारायण सिंह स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। इस प्रतियोगिता रूप से लेकर आयेंगे।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights