पटना, 16 दिसंबर। स्थानीय अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स और अल्फा क्रिकेट एकेडमी के लिए सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें से 60 खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया गया। इस सेलेक्शन ट्रायल से सेलेक्टेड बच्चों का इंटरनल मैच होगा और उनसे चुन कर उन्हें स्कॉलरशिप दी जायेगी और ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।
सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर देविकी नंदन, सुनील सिंह, दिल्ली कैपिटल्स अल्फा क्रिकेट एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश, बिहार सीनियर टीम के कोच प्रमोद कुमार ने किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें खेल के तकनीकी पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन दिया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का चयन हमिद सर, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, और राजेश कुमार की अनुभवी चयनकर्ता टीम ने किया। चयन प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और निष्पक्ष रही।
दिल्ली कैपिटल्स अल्फा क्रिकेट एकेडमी का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, बल्कि उन्हें क्रिकेट की पेशेवर दुनिया के लिए तैयार करना है।
इस ट्रायल के सफल आयोजन ने बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों को एक नई उम्मीद दी है। चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी, जो अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे।
