Wednesday, February 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

लगभग 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना 25 फरवरी। मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाली टीमों के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल बुधवार यानी 25 फरवरी को स्थानीय शाखा मैदान पर संपन्न हुआ।

ट्रायल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक डॉ अभिषेक कुमार ने किया उन्होंने बताया कि पूरे बिहार से लगभग ढाई सौ प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चरणकर्ताओं को प्रभावित किया।

सेलेक्शन ट्रायल चयन समिति के सदस्य सुशील कुमार सिन्हा, राम भगत और दिलीप कुमार द्वारा किया गया। चयन समिति ने खिलाड़ियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन किया ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, सचिव रणजीत सिंह, सहसचिव मीडिया प्रभारी पूजा ऋतुराज, संयोजक रजनीकांत, और विकास कुमार उपस्थित थे। आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में होगा और इसमें कुल 6 टीम होगी। खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक आयोजन समिति की तरफ से दिया जाएगा। पटना से बाहर के खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति करेगी।

टूर्नामेंट को पटना जिला क्रिकेट संघ से मान्यता मिल चुकी है और बिहार क्रिकेट संघ से अनुमति लेने का प्रयास जारी है।

इन्हें भी पढ़ें

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीतामढ़ी जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में कटिहार की दमदार शुरुआत
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बासुकीनाथ का शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीवान के विशाल चमके
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : पटना ने वैशाली को हराया
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कैमूर विजयी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights