पटना। आगामी तीन मई से पुतुल फाउंडेशन के तत्वावधान में अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित होने वाली सुनैना वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के गठन के लिए आयोजित दोदिवसीय सेलेक्शन ट्रायल प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया वरीय क्रिकेटर विवेक राणा की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव (अवैतनिक) मनीष वर्मा ने जल्द ही भाग लेने वाली चारों टीम की घोषणा की जायेगी। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने बताया कि हमारी एकेडमी में इस प्रतियोगिता का आयोजन होना हमारी एकेडमी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल के उत्थान खासकर महिला खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी दृढसंकल्पित है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन विवेक राणा की देखरेख में किया जायेगा। प्रतियोगिता के मैच 20-20 ओवरों के खेले जायेंगे। 4 टीमों के बीच राउंड रॉबिन लीग के आधार पर मुकाबले खेले जायेंगे। टॉप दो टीमें फाइनल में जायेंगी। प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।





- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए झारखंड महिला फुटबॉल टीम ने किया क्वालिफाई

- कैमूर जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब जीता

- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शेखपुरा से हारा नवादा

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : त्रिपुरारी केशव का शतक

- पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में केएनसीसी जीता

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अररिया के अमन का जलवा

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : भागलपुर के भानु का हरफनमौला प्रदर्शन
