Thursday, July 24, 2025
Home बिहारअन्य Khelo India Women’s Kho-Kho League के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 22 सितंबर को बक्सर में

Khelo India Women’s Kho-Kho League के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 22 सितंबर को बक्सर में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 सितंबर। केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय खो खो महासंघ के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल खो-खो संघ की मेजबानी में होने वाले अस्मिता खेलो इंडिया जूनियर व सबजूनियर वीमेंस खो-खो लीग (ईस्ट एंड नार्थ ईस्ट) में भाग लेने के लिए बिहार सब जूनियर एवं जूनियर वीमेंस खो- खो टीम का सेलेक्शन ट्रायल 22 सितंबर को खो- खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के द्वारा बक्सर जिला मुख्यालय स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

उन्होंने कहा कि इस सेलेक्शन ट्रायल में बिहार के सभी जिलों के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल व कॉलेज के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी ओर्जिनल आधार कार्ड एवं उसकी छाया प्रति, जन्म प्रमाण पत्र एवं उसकी छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज का दो फोटो आवश्यक रूप से आयोजन स्थल पर लेकर पहुचेंगे। इस सेलेक्शन ट्रायल वे ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो भारतीय खो-खो महासंघ से पंजीकृत हों।

सेलेक्शन ट्रायल के सफल आयोजन के लिए बक्सर खो-खो संघ के सचिव अरविंद सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनके नेतृत्व में सभी तैयारी की जा रहा है। आयोजन कमिटी द्वारा इस ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की भोजन की भी व्यवस्था होगी।

आयोजन सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा हमें जो जिम्मेवारी हमें सौंपी है उसका पूरा निर्वहन होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की हर सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखा जायेगा।

अस्मिता खेलो इंडिया जूनियर व सबजूनियर वीमेंस खो-खो लीग (ईस्ट एंड नार्थ ईस्ट) का आयोजन हल्दिया में 27 से 29 सितंबर तक की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights