बोकारो, 26 दिसंबर। युवा कबड्डी सीरीज विंटर एडिशन 2023 आगामी 12 जनवरी 2024 से 7 फरवरी 2024 तक पुडिचेरी में आयोजित होना है। वैसे खिलाड़ी जिनका जन्म 07.02.1999 के बाद का है। ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम सेलेक्शन के लिए धनबाद में 29 दिसंबर को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पर प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया है। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को रहना एवं खाना खुद का करना होगा धनबाद जिला कबड्डी संघ की तरफ से किसी भी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज:-
1 . आधार कार्ड ओरिजिनल
2 . मैट्रिक सर्टिफिकेट ओरिजिनल
अतः सभी खिलाड़ी को निर्देश दिया जाता है कि वह दिनांक 29 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे तक धनबाद में रिपोर्ट करेंगे। अधिक जानकारी के लिए श्री मदन कुमार राय सचिव धनबाद जिला कबड्डी संघ से संपर्क कर सकते हैं ।