Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारअन्य Women’s Kho-Kho League सीजन-2 के लिए सेलेक्शन ट्रायल 14 अप्रैल को हाजीपुर में

Women’s Kho-Kho League सीजन-2 के लिए सेलेक्शन ट्रायल 14 अप्रैल को हाजीपुर में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 अप्रैल। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में होने वाली वीमेंस खो-खो लीग Women’s Kho-Kho League के दूसरे संस्करण में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 14 अप्रैल को हाजीपुर के क्रिकेट एकेडमी ऑफ राजा इलेवन ग्राउंड (लिच्छवी पब्लिक स्कूल के निकट, फ्लाईओवर के पास, दिघीकला, हाजीपुर) में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

 

उन्होंने बताया कि अमित कुमार को इस सेलेक्शन ट्रायल की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस चयन ट्रायल में बिहार के सभी जिलों के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से ट्रायल के दिन खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था होगी और साथ में स्टेशन व बस स्टैंड से आयोजन स्थल तक लाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है।

 

सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि वीमेंस खो-खो लीग में इस बार इनामों की बारिश होगी। उन्होंने कहा कि इस बार यह प्राइज मनी लीग हो जायेगी।

 

उन्होंने कहा कि आयोजन समिति टीमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। संभवत इस बार दस टीम भाग ले सकती हैऔर प्रत्येक टीमें 15 खिलाड़ी होंगे। साथ ही हर टीम के साथ एक प्रशिक्षक व एक मैनेजर होंगे।

 

उन्होंने बताया कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित होने वाली किसी भी प्रतियोगिता के साथ ही इस लीग में भाग लेने के लिए प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर होना अनिवार्य है। इसमें भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी ओर्जिनल आधार कार्ड एवं उसकी छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज का दो फोटो आवश्यक रूप से आयोजन स्थल पर लेकर पहुचेंगे। विशेष जानकारी के लिए खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारीगण से तथा 9123142461 एवं 9334808308 पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights