Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुनैना वर्मा मेमोरियल Women’s Cricket Tournament के लिए सेलेक्शन ट्रायल कल

सुनैना वर्मा मेमोरियल Women’s Cricket Tournament के लिए सेलेक्शन ट्रायल कल

by Khel Dhaba
0 comment

पुतुल फाउंडेशन द्वारा अगले महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली सुनैना वर्मा मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल 23 और 24 अप्रैल को अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी में आयोजित किया गया है। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी प्रारंभिका स्कूल, (अहमदपुर, बलुआ, नेउरा,पटना) के परिसर में चलता है।

यह है अल्फा Sports एकेडमी का लोकेशन

नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर देखें अल्फा Sports एकेडमी का लोकेशन
https://www.google.com/maps/dir/Saguna+More+(Danapur+Road),+Danapur+Nizamat,+Danapur,+Bihar/ALPHA+Sports+Academy,+Prarambhika+Baluwa,+Sarai,+Bihar/@25.6054153,84.9869305,13z/am=t/data=!4m14!4m13!1m5!1m1!1s0x39ed56604d6c329b:0xa9172720fa493dfb!2m2!1d85.041644!2d25.62417!1m5!1m1!1s0x39ed55f0beb7ad17:0x4f8d681ddd95a18e!2m2!1d84.9814776!2d25.6111468!3e0

ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आपको आयोजन स्थल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आप अपना आधार कार्ड (फोटो कॉपी सहित), एक फोटो लेकर आना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए है।

आयोजन स्थल तक लेने जाने के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा

आयोजन स्थल तक खिलाड़ियों को वहां तक लाने के लिए ट्रायल के दिन सुबह 7:30 बजे Income Tax Golamber, होटल पाटलिपुत्र अशोक के सामने से, प्रारंभिका स्कूल के द्वारा बस की नि: शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता राउंड रॉबिन लीग आधार पर खेली जाएगी और प्रत्येक मैच 20-20 ओवरों के होंगे। प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights