Wednesday, March 18, 2026
Home Slider बिहार की मुस्कान का इंडिया बास्केटबॉल कैंप के लिए सेलेक्शन

बिहार की मुस्कान का इंडिया बास्केटबॉल कैंप के लिए सेलेक्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार की स्टार बास्केटबॉल प्लेयर मुस्कान का चयन फीबा महिला एशिया कप 2021 के भारतीय सीनियर महिला बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में किया गया है। प्रशिक्षण शिविर 16 जनवरी से 28 फरवरी 2021 तक श्री कांतिरावा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित होगा। मुस्कान को 16 नजवरी को वहां रिपोर्ट करना होगा।

मुस्कान की इस उपलब्धि पर बास्केटबॉल एसोसिएशनऑफ बिहार के अध्यक्ष आईएएस डॉ रणजीत कुमार सिंह (निदेशक, बिहार प्राथमिक शिक्षा) ने मुस्कान को एवं उनके परिवार को शुभकामना दी है। प्रशिक्षण मे भरपूर मदद का भरोसा दिया।सचिव सुशील कुमार ने कहा कि मुस्कान एक प्रतिभावान खिलाड़ी है आने वाले समय में बिहार की इस बेटी का नाम देश ही नहीं विदेश में भी रौशन होगा।

इस उपलब्घि पर बिहार बास्केटबॉल संघ के आयोजन सचिव विनय कुमार, कोषाध्यक्ष शशीकांत पांडे के साथ संघ के सभी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights