Monday, March 16, 2026
Home बिहारअन्य सीनियर राष्ट्रीय Kho-Kho प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन 19 December को

सीनियर राष्ट्रीय Kho-Kho प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन 19 December को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जबलपुर (मध्यप्रदेश) में 26 से 30 दिसंबर 2021 को आयोजित 54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता -2021-22 के लिए बिहार राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो टीम की चयन प्रतियोगिता का आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले नालंदा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में विद्या भारती स्कूल कुण्डलपुर रोड मेघी दीपनगर नालंदा में 19 दिसंबर 2021 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला संघ से चयनित के साथ ही साथ लेटर पेड पर जिला संघ के सचिव से अनुशंसित तीन पुरुष एवं तीन महिला खिलाड़ी ही चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं । इस चयन प्रतियोगिता में भारतीय खो-खो महासंघ से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

सभी खिलाड़ी को अपना मूल आधार कार्ड , पांच पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है , चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मैट शु लेना अनिवार्य होगा। सभी खिलाड़ी संबंधित जिला का होना अनिवार्य है । आयोजन कमिटी की ओर से चयन ट्रायल प्रतियोगिता हेतु सुबह 10 बजे तक रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता स्थल तक परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस आयोजन का संयोजक संजय कुमार सिंह एवं ग्राउंड प्रभारी अशोक कुमार निराला को बनाया गया है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर अधिक जानकारी के लिए आयोजन कमिटी के संजय कुमार सिंह 8789978738, अशोक कुमार प्रियदर्शी 9334234571 पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights