पटना। राजधानी से सटे जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को एक प्रदर्शनी मैच खेला जिसमें सौरभ जी ने 91 गेंदों में नाबाद 107 रनों की पारी खेली और अपन टीम सीएपी रेड को जीत दिलाई।
टॉस सीएपी ब्लू ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाये। जमाल ने 47, नवीन ने 39 और दिवाकर ने 27 रन बनाये। शशि ने 30 रन देकर चार, मणि ने 24 रन देकर 3 और अंकित ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में सीएपी रेड ने 27 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बना लिये। सौरभ जी ने नाबाद 107 रन, नावेद ने नाबाद 33 और आदर्श ने 19 रन बनाये। राजपाल ने 38 रन देकर एक विकेट चटकाये।