Monday, August 4, 2025
Home बिहारअन्य बिहार अंतर जिला बालक Weightlifting में सारण जिला का दबदबा

बिहार अंतर जिला बालक Weightlifting में सारण जिला का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 अक्टूबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17/19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सारण 4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम है जबकि जहानाबाद 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024-25 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मंगलवार को सारण के खिलाड़ियों ने बालक अंडर-17 वर्ग में 2 स्वर्ण, जबकि अंडर-19 वर्ग में 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा।

मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग के विजेताओं को ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

मंगलवार को संपन्न हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालक अंडर-17
61 कि0ग्रा0

  1. रणवीर कुमार (सारण)
  2. प्रेम कुमार (बेगूसराय)
  3. नीरज कुमार (जहानाबाद)

67 कि0ग्रा0
1.आनन्द देव (सारण)
2.रबिन कुमार (जहानाबाद)
3.प्रेम कुमार भागलपुर

    73 कि0ग्रा0

    1. दुर्गेश कुमार गिरि (समस्तीपुर)
    2. रौशन कुमार (जहानाबाद)
    3. चिराग आनन्द

    बालक अंडर-19
    61 कि0ग्रा0

    1. सन्नी कुमार (सारण)
    2. रौशन राज (पटना)
    3. कुंदन कुमार (गोपालगंज)

    67 कि0ग्रा0

    1. आदित्य कुमार (जहानाबाद)
    2. बिट्टु कुमार (कटिहार)
    3. अमितेश कुमार सिंह (अररिया)

    73 कि0ग्रा0

    1. अनिशेक राज साहिल (जहानाबाद)
    2. तनमय सिंह (सीतामढ़ी)
    3. कुणाल कुमार (सारण)

    You may also like

    Leave a Comment

    खेलढाबा.कॉम

    खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

    Newsletter

    Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

    Laest News

    @2025 – All Right Reserved.

    Verified by MonsterInsights