Thursday, March 19, 2026
Home बिहार किशनगंज महिला ओपन शतरंज में संपूर्णा दास बनी चैंपियन

किशनगंज महिला ओपन शतरंज में संपूर्णा दास बनी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। भोगडाबर के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हबीब उर रहमान के सौजन्य से रविवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम डुमरिया में जिला शतरंज संघ द्वारा महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्ग 8 की छात्रा राष्ट्रीय खिलाड़ी संपूर्णा दास चैंपियन बनी।

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि श्री रहमान ने किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा संघ के वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के साथ-साथ अब कई प्रतियोगिताओं के विजेता संपूर्णा के बाद क्रमश: ज्योति कुमारी, भूमि प्रिया, कसक प्रवीण, श्रीमती दिव्या कर्मकार, नेहा शर्मा, कुमारी जिया, नरगिस निशा, रिया कुमारी, नव्या कुमारी, सानिया परवीन, पायल दास, लाडली कुमारी, मंदिरता दत्ता, प्रियसी देव शर्मा, धान्वी कर्मकार, दीपा दास एवं सलेहा परवीन काबीज हुई।

इन सारी प्रतिभागियों को जिला शतरंज संघ द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता, संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार सहित कई अभिभावकगण मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights