मधुबनी, 27 मई। बेनीपट्टी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त आयोजित श्याम सुन्दर सुल्तानियां स्मृति नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में समस्तीपुर की टीम ने गया की टीम को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
लीलाधर उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में समस्तीपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाया।
अंकित सिंह ने 12 रन, आलोक मंजय ने 14 रन, शकीबुल गनी ने 8 रन, आदर्श पराशर ने 45 रन, वाचस्पति ने 31 रन, मोहित कुमार ने 19 रन, रणजीत कुमार ने 6 रन और अभिनव कुमार ने 12 रन बनाया। गया टीम के गेंदबाज राहुल कुमार ने 3, निशांत कुमार व किशोर कुमार ने 2-2 और विक्की रंजन ने 1 विकेट लिया।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम 21 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन हीं बना सकी। रंजन राज ने 55 रन, अंकुश ने 4 रन, तरुण कुमार ने 14 रन, गौतम ने 6 रन, विक्की रंजन ने 19 रन, अंकित वशिष्ठ ने 29 रन, किशोर ने 7 रन और निशान्त ने 13 रन बनाया। समस्तीपुर टीम के गेंदबाज मोहित कुमार ने 3 विकेट, आमोद यादव, आदित्य कुमार व शकीबुल गनी ने 1-1 विकेट लिया l

मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मोहित कुमार को जिला क्रिकेट संघ के सुरेन्द्र नारायण सिंह के हाथों नकद व ट्रॉफी प्रदान किया गया। मैच के अम्पायर स्टेट पैनल अमित रंजन व आलोक कुमार, डिजिटल स्कोरर अनिल कुमार, किशन राय, कॉमनटेटर श्रीमन झा थे।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुकुल झा ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच दरभंगा वनाम प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।
मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रुपन साह, पूर्व खिलाड़ी भरत गुप्ता, कला संस्कृति के मायानन्द झा विपुल, प्रतियोगिता के सचिव विजय कुमार झा भोला, संरक्षक सह कोषाध्यक्ष मुरारी झा, जिला क्रिकेट के ओंकार नाथ झा, अजय झा, अनिल कुमार सोनू, अर्जुन झा, कन्हैया झा, राहुल झा, नारायण झा, चुन्नू, कृष्णा, रोहित, बिट्टू, लालू, सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

