Monday, March 2, 2026
Home बिहारफुटबॉल पीएसएफए बेबी लीग फुटबॉल में संत जेवियर, संत माइकल & रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर चैंपियन

पीएसएफए बेबी लीग फुटबॉल में संत जेवियर, संत माइकल & रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। प्रीमियर स्पोटिंग बेबी लीग का बेतिया संस्करण समाप्त हो गए। 1 महीने से चल रही इस लीग में बेतिया की लगभग सभी सीबीएसई स्कूलों ने भाग लिया। ग्रास रुट से फुटबॉलरों को आगे लाने के लिए बिहार में इस तरह की पहल पहली बार की गई। अभी इसके और मुकाबले पटना में खेले जाने बाकी हैं।

बिहार फुटबॉल संघ एवं प्रीमीयर स्पोर्ट्स फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान आयोजित इस लीग के बारे में कार्यकारणी समिति के अध्यक्ष अनिल झा ने बताया यह टूर्नामेंट तीन आयु वर्ग अंडर-12 बालिका, अंडर-12 बालक एवं अंडर-10 बालक वर्ग में खेला गया। इस टूर्नामेंट में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अभिभावकों का भी काफी सहयोग रहा।

उन्होंने कहा कि आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों को एक बेहतर माहौल और सुविधा देने की पूरी कोशिश की गई ताकि वे अपने हुनर को दिखा सके।

आयोजन समिति के सचिव कुलदीप अरोड़ा ने बताया कि इस तरह का आयोजन इस जिले में पहली बार हुआ है और इसमें नए खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे द्वारा हर मैच में दोनो प्रतिद्वंदी टीमों के अच्छे खिलाडियों को पुरस्कार दे कर उनकी हौसला अफआई की गई। इस आयजन में भाग लेने वाले सभी 250 खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं जर्सी पैंट दिया गया।

बालिका अंडर-12 फाइनल : संत जेवियर टीम दो ने संत जेवियर टीम वन को 4-3 से हरा कर खिताब जीता
बालक अंडर-12 फाइनल : संत माइकल एकेडमी ने रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर को 2-0 से हराया
बालक अंडर-10 फाइनल : रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर टीम ने आलोक भारती मनवा पुल को 4-1 से मात दी।

ये रहे टूर्नामेंट के हीरो
बालक अंडर-12 :
सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : संत माइकल अकादमी के साजिद अमाम (14 गोल)
वोस्ट वैल्युबल प्लेयर : दिव्यांशु कुमार (पीएसएफए अकादमी)
बालक अंडर-10
सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : आशीष कुमार (रामकृष्ण विवेकानंद,15 गोल)
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर : राजन कुमार (आलोक भारती)
बालिका अंडर-12
बेस्ट स्कोरर : सुकृति सलोनी (संत जेवियर्स, 7 गोल)

आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला अधिकारी कुंदन कुमार ने इस आयोजन की बहुत प्रशंसा की एवं आयोजकों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। आयोजन समिति के सचिव द्वारा कुंदन कुमार एवं श्रीमती श्वेता सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

आयोजन में उपस्थित संत जेवियर के प्रधानाध्यापक फॉदर रिचर्ड डिसूजा द्वारा सभी टीम के कोच एवं मैनेजर को स्मृति चिन्ह दिया गया। मंच का संचालन आदित्य मधुकर द्वारा किया गया एवं इस आयोजन में सहयोग के लिए श्रीमती गरीमा देवी सिकरिया, आशीष कुमार ,श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव एवं सौरभ कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर राकेश रेमी, सुश्री शमीम आरा, दिनेश कुमार गुप्ता, शशि ठाकुर, अनूप कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय फुटबॉल निर्णायक एवं पीएसएफ हेड कोच नवीन उत्पल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर आयोजन का समापन किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights