सहरसा। प्रिंस कुमार के नेतृत्व में हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सहरसा जिला टीम की घोषणा कर दी है।
टीम का चयन मसूद आलम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने की। इस कमेटी में चयनकर्ता दिनेश कुमार सिंह पिंटू,बिश्वनाथ कुमार,असफहान खान हैं। टीम का चयन पिछले दिनों चले ट्रायल मैच के बाद किया गया।
टीम इस प्रकार है-प्रिंस कुमार (कप्तान), अनिकेत कुमार (उप कप्तान),आकाश भारद्वाज,सत्यम कुमार, तनिष्क राज,मोहित आनंद,तुषार सिन्हा, अंशु सिंह,विष्णु कुमार,मो ज़फर इमाम, कुणाल चौधरी,रितेश कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव,पुरुष्कर कुमार झा,न्यूटन कुमार,मो इम्तियाज़ खान।
सुरक्षित खिलाड़ी : मक़बूल आलम खान,राजन कुमार,रोहित यादव,अमित कुमार।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव बादल कुमार ने बताया कि सहरसा अपना पहला मैच 25 मार्च को सुपौल के विरुद्ध खेलेगा। सहरसा के मुकाबले बेगूसराय में खेले जायेंगे।





