पटना। हाजीपुर के अनामिका होटल में हॉकी बिहार की आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के लगभग सभी जिलों के सचिव एवं अध्यक्षों ने भाग लिया।
इस बैठक में हॉकी बिहार के नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी एवं कई महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक श्रीमती रंजीत गील की देख-रेख में संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी के रूप में अवकाश प्राप्त सहायक जिला न्यायधीश श्री गंगा प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी विनय चंद्र झा (अधिवक्ता) एवं बिहार ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रामाशीष प्रसाद सिंह की उपस्थिति रहे।
चुनाव के पूर्व हॉकी मुजफ्फरपुर के सचिव मोहम्मद शोएब उर्फ लाल साहब के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद चुनाव कार्य चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारियों के द्वारा प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम सर्वसम्मति से ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को हॉकी बिहार का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
वहीं हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद को हॉकी बिहार का महासचिव निर्वाचित किया गया तथा हॉकी बिहार का कोषाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अख्तर निर्वाचित किए गए, जबकि वरीय उपाध्यक्ष के पद पर रविंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार यादव ,मीनाक्षी सिंह, अनुपम कुमारी ,मोहम्मद अब्दुल्लाह तथा संयुक्त सचिव मनोज कुमार, राजेश कुमार साह ,मिनी कुमारी, प्रज्ञा शर्मा ,कार्यकारिणी सदस्यों के लिए संजय पाठक ,नजीर अहमद ,सलमान खान, सुबोध कुमार यादव ,नवजीत कौर, निर्वाचित किए गए।
हॉकी बिहार के संयोजक मुनेंद्र कुमार, आजीवन अध्यक्ष के रूप में ज्योति मेहता ,प्रदीप कुमार (अवकाश प्राप्त आई ए एस )एवं संतोष भरत मनोनीत किए गए ,जबकि सहायक संयुक्त सचिव सुनील कुमार विक्रम ,सहायक सदस्य कार्यकारिणी नागेंद्र प्रसाद सिंह, खिलाड़ी प्रतिनिधि भीम कुमार, प्रीति कुमारी ,विकास एवं प्रशिक्षण के लिए चेयरमैन मनोज कुमार( एनआईएस) वही तकनीकी कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद इकबाल अख्तर मनोनीत किए गए।
नव निर्वाचित हॉकी बिहार के अध्यक्ष मंत्री श्रवण कुमार को हॉकी इंडिया की पर्यवेक्षक श्रीमती रंजीत गील ने हॉकी इंडिया का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानीत किया। हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक सहित सभी चुनाव पदाधिकारियों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंत्री श्रवण कुमार ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने खेल के विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बिहार में हॉकी खेल के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हॉकी बिहार के महासचिव मुस्ताक अहमद ने किया।