Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट आरएसए मेमोरियल cricket tournament 11 अप्रैल से

आरएसए मेमोरियल cricket tournament 11 अप्रैल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के तीन दिवंगत खेल पत्रकारों की याद में आयोजित होने जा रहे राजेश-शैलेंद्र-आलोक (आरएसए) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है। 05 अप्रैल से निर्धारित यह टूर्नामेंट अब 11 अप्रैल से शुरू होगा। मोइनुल हक स्टेडियम में हेमन ट्रॉफी के निर्धारित क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के कारण टूर्नामेंट की तिथि में बदलाव किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने 11 अप्रैल से आरएसए क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सहमति दे दी है। बीसीए के क्रिकेट गतिविधियों के प्रभारी संजय सिंह ने इसके अलावा टूर्नामेंट में अन्य सहयोग का भी भरोसा दिलाया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights