भभुआ, 23 फरवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नितीश पटेल की स्मृति में हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेल गए मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी को 61 रन से हराया। विजेता टीम के अतुल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवरों में 7 विकेट खोकर 255 रन बनाए। आर्यन ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 90 रन बनाए। अभिजीत पांडेय ने मात्र 54 गेंद में 75 रन की धुंआधार पारी खेली। इसके अलावा विपुल ने 22, रवि ने 12 और शिवम ने 11 रन बनाए।

प्लेयर्स से प्रेम कुमार ने शानदार 3 विकेट, सुमित उपाध्याय ने 2 विकेट और शांतनु,रवि सिंह व अभिजीत ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।
रॉयल के दिये 255 रनों के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी प्लेयर्स की टीम विशाल स्कोर के सामने 9 विकेट खोकर 35 ओवर में 194 रन बना पाई। अभिजीत कुमार ने 39 रन, आयुष ने 38 रन, विवेक ने 34 रन,नीतिन राज ने 22 और डॉक्टर डी.के. सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए। रॉयल की ओर से अतुल राठौर ने शानदार 4 विकेट और शिवम, मंगेश ,रियांशु व रोहित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी अतुल राठौर को शानदार गेंदबाजी लिए जिला के पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह ने प्रदान किया। मंगलवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब से होगा।
इन्हें भी पढ़ें :
गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के 100 वर्ष, महिला फुटबॉल टूर्नामेंट और सम्मान समारोह
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : जहानाबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सचिन कुमार सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : भागलपुर के भानु का हरफनमौला प्रदर्शन
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अररिया के अमन का जलवा
पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में केएनसीसी जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : त्रिपुरारी केशव का शतक