Wednesday, April 16, 2025
Home बिहारक्रिकेट रोहतास जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

रोहतास जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

सासाराम। रोहतास जिला क्रिकेट संघ का सत्र 2022-25 का चुनाव संपन्न हो गया। स्थानीय बाजार समिति मोड़ के समीप संवर वाटिका परिसर में आयोजित रोहतास जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारणी सदस्य अध्यक्ष कल्पना कुमारी, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव संजय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव सरोज कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा सभी अधिकारी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर सिंह उपाध्यक्ष नगर परिषद सासाराम एवं बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में चुनाव सम्पन्न किया गया।

बीसीए के लोकपाल के आदेश के आलोक में तदर्थ कमेटी द्वारा पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद सासाराम के चंद्रशेखर सिंह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस मौके पर बिहार टीम में चयनित स्टेट प्लेयरों को सम्मानित किया। सीनियर रणजी ट्रॉफी के सौरभ कुमार को एवं बिहार के अंडर 19 तरुण कुमार और कृत साहनी एवं अंडर-16 निशान कुमार को दिया गया।

मौके पर आरडीसीए के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान एवं संयुक्त सचिव इनामुदिन खान कोषाध्यक्ष आनंद कुमार तथा कबड्डी संग के सचिव रवि भूषण पांडे और कैमूर डीसी के मेंबर संजय श्रीवास्तव भूतपूर्व क्रिकेटर आज़ाद खान, मनोज कुमार, ओम प्रकाश एवं रोहतास जिला क्रिकेट संघ के फूल मेम्बर वैभव कुमार, सतीश कुमार, कपिल कुमार, प्रकाश कुमार, मोहित शर्मा, अंजनी कुमार, विक्की कुमार, शिवम कुमार, गुरु प्रसाद, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अशोक शाह, रंजन कुमार, संजु बाबा एवं सुपर एंकर छोटन ओझा आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights