स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर 12 जनवरी से शुरू और 26 जनवरी तक चलने वाली 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के आठवें दिवस पर आयोजित पहली जोनल प्रतियोगिता राजेश यादव जी जोन से पटना जिला के रूपेश बी• रामचंद्र बने विजेता।
इससे पूर्व जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर• के• सिन्हा जी ने कहा कि बिहार खेल के हर क्षेत्र में आज क्रीड़ा प्रकोष्ठ अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने बताया कि सतीश श्रीवास्तव राजू जी के नेतृत्व में क्रीड़ा प्रकोष्ठ अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लगातार प्रदर्शित कर रही हैं। उन्होंने शतरंज खेल से होने वाले दिमागी फायदे और अनुशासन की सीख के बारें में बताते हुए ऑनलाइन गेम्स संयोजक अभिषेक सोनू जी से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ अधिक से अधिक संख्या में करावें।
खेल मंत्री श्री आलोक रंजन झा जी ने अपने संबोधन में क्रीड़ा प्रकोष्ठ व प्रदेश संयोजक सतीश राजू भाईजी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य परिस्थिति में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के खेल कार्यक्रमों के अनेको आयोजन तो होते ही हैं। साथ ही साथ कोविड 19 के काल में ऑनलाइन क्विज और वर्तमान लाॅकडाउन के परिवेश में भी ऑनलाइन गेम्स संयोजक श्री अभिषेक सोनू जी की देखरेख में ऑनलाइन स्तर की इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन काबिले तारीफ है।
ऑल बिहार शतरंज संघ के सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वे भारतीय शतरंज संघ के लिए विदेशों में भी बहुत सारे कार्यक्रम करते हैं। परंतु लिचेस प्लेटफाॅर्म पर इस तरह का 15 दिवसीय आयोजन उन्होंने अपने कैरियर में पहली बार देखा। उन्होंने क्रीड़ा प्रकोष्ठ व भाजपा से अभिषेक सोनू के लिए आगे बढ़ने का प्लेटफाॅर्म तैयार करने की अपील की।
ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश सिन्हा जी ने ‘स्कूलों में चेस’ के बारें में सुझाव दिये जिसे कि आदरणीय खेल मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद द्वारा सराहा गया।
स्वागत भाषण करते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया कि ऑनलाइन गेम्स सयोजक श्री अभिषेक सोनू जी के देखरेख में प्रतियोगिता का दूसरा चरण जोनल स्तर शुरू हो चुका है। जोकि 24 जनवरी तक चलेगी। इसके उपरांत 26 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक सोनू जी ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के आठवें दिन जोनल चरण के पहले जोन राजेश यादव जी जोन से पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़, अरवल, जहानाबाद, गया और औरंगाबाद जिला से चयनित कुल 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्री सोनू ने बताया कि दूसरे चरण का पहला जोनल मुकाबला दिनांक 20 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक सह-संयोजक धीरेंद्र सिन्हा जोन (नालंदा, बक्सर, नवादा, शेखपुरा, कैमूर, भोजपुर, जमुई व बांका) के चयनित खिलाड़ियों के बीच खेली जायेगी।
स्वागत भाषण प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी, धन्यवाद ज्ञापन श्री अभिषेक सोनू जी व मंच संचालन श्री अंकुर वर्मा जी द्वारा किया गया। प्रदेश सह-संयोजक श्री बीरेंद्र कुमार जी, मुकेश कुमार जी, प्रवक्ता राजीव रंजन यादव जी व मनीषा जी द्वारा वक्तव्य दिए गये। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव जी, धीरेंद्र सिन्हा जी, प्रकाश आनंद जी, डाॅ• रीतेश जी समेत क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारीगण, खिलाड़ी, अभिभावक, प्रशिक्षक, प्रेस/मीडिया बंधुओं की सैकड़ों की संख्या में वर्चुअल उपस्थिति रही।
प्रथम जोनल प्रतियोगिता का परिणाम।
प्रथम स्थान- रूपेश बी• रामचंद्र
द्वितीय स्थान- आशीष राज
तृतीय स्थान- अव्यय शर्मा
चतुर्थ स्थान- रितेश कुमार
पाचवां स्थान- रूपेश रंजन
छठा स्थान- मिन्हाजुल होदा
सातवां स्थान- परी सिन्हा
आठवां स्थान- देव राज
नवम स्थान-अक्षत आनंद
दसवां स्थान- अमन श्रीवास्तव


