Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Senior Division Cricket League में राइजिंग स्टार विजयी

Sheohar District Senior Division Cricket League में राइजिंग स्टार विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Sheohar District Senior Division Cricket League

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के 13वें मैच में राइजिंग स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। शिवम बने मैन ऑफ द मैच।

आज सुबह टॉस जीतकर पिपराही क्रिकेट क्लब के कैप्टन मो महफूज आलम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर खङा किया।

पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में शुभम ने 58 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली। राइजिंग स्टार की तरफ से सुधीर ने 3 एवं रवि रंजन ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की शुरुआत बड़ी धमाकेदार रही। पावरप्ले में शुरू के 5 ओवर में हीं पहले विकेट के लिए टीम ने 74 रन जोङ लिए थे। आकाश ने 18 गेंदों पर 48 रन एवं शिवम् ने 63 गेंदों पर 61 रनों की अविजित पारी खेली।

इन दो बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत राइजिंग स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया। हालांकि बीच में पिपराही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अखिलेश मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की, 3 विकेट भी प्राप्त किया, लेकिन टीम के अन्य गेंदबाजों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के शिवम् को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच दिया गया। यह पुरस्कार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के क्लब पदाधिकारी श्री सुरेश सिंह के हाथों प्रदान किया गया। आज के मैच में विकास भारती एवं आयुष ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग वरेण्यम और पुष्प शेखर द्वारा किया गया।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 6 दिसंबर को लीग का 21वां मैच राइजिंग स्टार और नटराज के बीच खेला जाएगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights