Friday, February 27, 2026
Home Slider कटिहार जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार और टाइटन सीसी विजयी

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार और टाइटन सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही कटिहार जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार सीसी और टाइटन क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।

राइजिंग स्टार की 1 रन से रोमांचक जीत

डी.एस.कॉलेज प्रांगण

पहला मुकाबला राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम ऑफिसर्स क्रिकेट क्लब बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा।

आज सुबह टॉस राइजिंग स्टार के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी किया।

प्रत्यय प्रसून के 50, करण के 41 और हर्ष राज के 32 रन के सहयोग से राइजिंग स्टार ने 8 विकेट पे 216 रन बनाये।

गेंदबाज़ी में ऑफिसर्स क्रिकेट की ओर से नूर आलम ने 53 रन देकर 3, सूरज कुमार ने 33 रन देकर 2 जबकि मनीष और आफताब ने 1-1 विकेट लिये।

ऑफिसर्स क्रिकेट के बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया शिवम ने झुझारू पारी खेली और उपयोगी 60 रन बनाये जबकि नूर आलम ने 34 और सूरज ने 21 रन बनाये पर वो जीत से 1 रन दूर रह गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

राइजिंग स्टार के अर्नब ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 38 रन देकर 4 विकेट लेकर जीत में अहम किरदार निभाया जबकि प्रियांशु ने 25 रन देकर 2, हर्ष राज ने 38 रन देकर 2 और सूरज ने 48 रन देकर 1 विकेट लिये।

अर्नब को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

निर्णायक की भूमिका में आज सुमाभो घोष और साहिल रज़ा थे जबकि शाहबाज़ अंसारी ने स्कोरिंग की ज़िम्मेदारी संभाली।

राजेंद्र स्टेडियम

दूसरा मैच ब्लैक डाइमंड क्रिकेट क्लब बनाम टाइटन क्रिकेट क्लब हुआ।

टॉस ब्लैक डाइमंड के कप्तान जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

निमंत्रण पाकर पहले खेलते हुए टाइटन क्रिकेट ने 29 ओवर में 169 रन बनाये जिसके प्रमुख स्कोरर अरमान ने 35, आयुष ने 27 और शहंशाह ने नाबाद 18 रहे।

ब्लैक डाइमंड के मो.महफूज़ ने 32 रन देकर 4, मखदूम ने 39 रन देकर 3, जबकि राहुल दास ने 17 रन देकर 1 विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलते हुए ब्लैक डाइमंड की बल्लेबाजी बुरी  तरह से विफल हो गयी केवल दीपेश और दिलनवाज ने 19-19 रन बनाये जबकि राहुल दास ने 10 रन बनाये कुल 94 रन पर टीम पवेलियन लौट गई।

टाइटन के आयुष और आर्यन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 20-21 रन देकर 3-3 विकेट चटकाए जबकि राजनारायण ने 22 रन देकर 2 विकेट लिये।  आयुष को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के इनाम से  नवाज़ा गया।

निर्णायक की भूमिका में आज अजीत सिंह और अमन महतो रहे जबकि स्कोरिंग सिद्धांत सिंह ने की।

कल का मुकाबला डीएस कॉलेज में थ्री स्टार क्रिकेट क्लब बनाम इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच जबकि राजेंद्र स्टेडियम में न्यू स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब बनाम टाउन क्रिकेट क्लब के बीच  सुबह 8:00 बजे से खेला जायेगा। यह सूचना जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम के द्वारा दी गयी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights