Sunday, March 15, 2026
Home Slider Sub Junior Girls’ National Football में बिहार की रिंकी कुमारी चौहान का जलवा

Sub Junior Girls’ National Football में बिहार की रिंकी कुमारी चौहान का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 सितंबर। रिंकी कुमारी चौहान के शानदार चार गोलों की मदद से बिहार ने कर्नाटक को 5-1 से हरा कर राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप Sub Junior Girls’ National Football Championship 2024-25 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला झारखंड बनाम पंजाब मैच की विजेता टीम से होगा। रिंकी कुमारी चौहान को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मालदा में चल रही इस चैंपियनशिप के ग्रुप बी में खेल रही बिहार टीम ने अपने सारे लीग मुकाबले जीते और उसके कुल 9 अंक हैं। बिहार की ओर से अबतक कुल 20 गोल दागे गए हैं इसमें रिंकी कुमारी चौहान की ओर से अकेले 12 गोल दागे गए हैं। अंशु कुमारी ने कुल 6 गोल दागे हैं।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। खेल के दसवें मिनट में बिहार की रिंकी कुमारी चौहान ने गोल दाग कर बिहार को 1-0 से आगे कर दिया। खेल के 35वें मिनट में प्राथिकशा वी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ के इंजुरी टाइम (45+4 मिनट) में अंशु कुमारी ने गोल कर बिहार को 2-1 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में बिहार की रिंकी कुमारी चौहान का जलवा रहा और उन्होंने तीन गोल दागे। रिंकी कुमारी चौहान ने खेल के 50वें, 53वें और 90+1वें मिनट में गोल कर बिहार को 5-1 से जीत दिला कर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। दोनों ओर से मैच में चार-चार बदलाव किये गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights