Friday, February 27, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

उद्घाटन मुकाबले में नरकटियागंज ने गाजीपुर को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 फरवरी। गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में स्थानीय संजय गांधी स्टडेडियम में शुरू रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में नरकटियागंज ने गाजीपुर को 8-2 से हराया।

इसके पहले प्रतियोगिता का उदघाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। समारोह की अध्यक्षता गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष श्याम बाबू राय ने किया जबकि सबों का स्वागत सचिव अविनाश राय ने किया।

इस मौके पर जीएसी के पूर्व सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंदू, अशोक तालपात्रा, ब्रिजमोहन प्रसाद, मनोहर राय, पटना फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, शिवशंकर प्रसाद मौजूद थे।

अपने उद्घाटन उद्बोधन में समीर कुमार महासेठ ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस समारोह का हिस्सा बन पाया। उन्होंने कहा कि यह क्लब और संजय गांधी स्टेडियम कितने इतिहास का गवाह है। उन्होंने कहा कि इस मैदान पर पसीना बहा कर कितने खिलाड़ी आगे बढ़े हैं और यह सफर आज भी जारी है।

उन्होंने इस क्लब के अध्यक्ष श्याम बाबू राय की तारीफ करते हुए कहा कि उनका खेल प्रेम अद्भूत है।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को रानी लक्ष्मीबाई क्लब, मैरवा सीवान का मुकाबला गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी मौजूद रहेंगे।

आज के मैच में नरकटियागंज टीम का पूरा दबदबा रहा। उसके खिलाड़ियों ने पहले हाफ में 6 और दूसरे हाफ में 2 गोल दागे। नरकटियागंज की ओर से पूजा ने 13, 55वें, निशा ने 14 और 64वें और लक्की ने 21, 22, 23वें और नेहा ने 33वें मिनट में गोल दागा। गाजीपुर की ओर से 33वें मिनट में उर्मिका और 70वें मिनट में उर्मिला ने गोल किया।

मैच के रेफरी किशन कुमार शर्मा, अमरजीत कुमार, मार्टिन विजय और सुनील कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights