Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy : हार भूल वापसी करने उतरेगा बिहार, छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच 12 जनवरी से

Ranji Trophy : हार भूल वापसी करने उतरेगा बिहार, छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच 12 जनवरी से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा आयोजित हो रही रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के ग्रुप बी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बिहार टीम मुंबई से मिली हार को भूलाते हुए नए जोश से मैदान में उतरेगी। वहीं असम पर शानदार जीत दर्ज कर उर्जा से लवरेज मेहमान टीम इस मैच को भी अपने नाम करना चाहेगी।

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच की तैयारी को लेकर पिछले दो दिनों से दोनों टीमों ने प्रैक्टिस सत्र में ग्राउंड व विकेट के नवज को जमकर टटोला।

पदक तालिका में निचले पायदान पर है बिहार

करीब 47 साल के बाद रणजी ट्राफी के एलीट ग्रुप में खेल रही बिहार अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है। बिहार टीम को अपने पहले मैच में मुंबई से पारी व 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं छत्तीसगढ़ ने असम पर 10 विकेट से जीत दर्ज कर छह मैच अंकों के साथ एक बोनस अंक यानी कुल सात अंक प्राप्त किया है। बता दें कि रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ व असम के मध्य यह दूसरा मैच था। प्रथम मैच 2019 में गुवाहटी में खेला गया था।

बिहार टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव, प्लेइंग इलेवन का पता मैच के समय चलेगा

अपने दूसरे मैच में बिहार टीम बिना कोई बदलाव के ही उतरेगी। प्लेइंग इलेवन क्या होगा इसका खुलासा अभी टीम प्रबंधन की ओर से नहीं किया गया है। पहले मैच में मिली करारी हार को भूला कर बिहार टीम वापसी करना चाहेगी। पटना मे मोइनुल हक स्टेडियम में इस सत्र के दूसरे मैच को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मैच के सफल और सुगम संचालन के लिए बीसीसीआई से मैच रेफरी युवराज सिंह, अंपायर के आर वासुकी एवं अभिजीत भट्टाचार्या, ऑनलाइन स्कोरर उत्पल कान्त, मैनुअल स्कोरर अभिनव कुमार, सीनियर विडियो एनालिस्ट चंद्रदेव सिंह एवं सहायक विडियो एनालिस्ट कुमार सुधाकर को प्रतिनियुक्त किया गया है। बीसीए की ओर से एसीएलयू अजीत कुमार पांडे तथा सहायक अंपायर सुनील कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ बीते सीजन में 5वें स्थान पर रही

वर्ष 2016 में बीसीसीआई से पूर्ण मान्यता में बिहार का टिकट काटने वाली छत्तीसगढ़ का पिछले सीजन में मिश्रित स्थिति रही है, जिसमें वे एलीट ग्रुप सी की अंक तालिका में 5वें स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ ने 7 मैचों में 3 जीते थे। उसका सामना कर्नाटक और राजस्थान जैसे पूर्व चैंपियन भी रहा था। वहीं नवीनतम सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को 41 बार के चैंपियन मुंबई और पिछले साल के उपविजेता बंगाल के साथ असम, आंध्र, उत्तर प्रदेश, केरल और बिहार की कुछ बड़ी टीमों के साथ एलीट ग्रप बी में मैच खेलने है।

बिहार की टीम इस प्रकार है

आशुतोष अमन (कप्तान), सकिबुल गनी (उप- कप्तान), बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, ऋषभ राज, नवाज़ खान, विपुल कृष्णा, आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, सरमन निग्रोध, वीर प्रताप सिंह। इससे ही प्लेइंग इलेवन चुना जायेगा।

विकाश कुमार – हेड कोच, प्रमोद कुमार – कोच, संजय कुमार-सहायक कोच, हेमेन्दु सिंह –फिजियो, गोपाल कुमार – ट्रेनर और नन्दन कुमार सिंह को टीम का मैनेजर बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ टीम इस प्रकार है

अमनदीप खड़े- कप्तान, विश्वाश मलिक, आशुतोष सिंह, शशांक सिंह, ऋषभ तिवारी, संजीत देसाई, एकनाथ करकर, शशांक चंद्राकार, शुभम सिंह, सौरभ मजूमदार, आशीष चौहान, वाशुदेव बरेठ, गगनदीप सिंह, सुमित रूईकर, अनुज तिवारी, जीवेश बुट्टे, एम रवि किरण। हितेश गोस्वामी- हेड कोच, किशोर नखाले -फिजीओ, स्वदेश नागरे–ट्रेनर और अभिषेक जैन- मैनेजर, लोकल लाइजन मैनेजर- रूपक कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights