Wednesday, February 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट रंजन इलेवन Jehanabad Senior Division Cricket League के फाइनल में

रंजन इलेवन Jehanabad Senior Division Cricket League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में कायनात क्रिकेट क्लब को हराकर रंजन इलेवन फाइनल में प्रवेश किया।

सुबह टॉस जीतकर रंजन इलेवन के कप्तान रिषभ रंजन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रंजन इलेवन ने 35 ओवरों ने 9 विकेट के नुकसान पर 276 रन का स्कोर खड़ा किया। रंजन इलेवन की तरफ से दीपू शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक (51) जड़ा। साथ में रिषव ने बेहतरीन नाबाद अर्धशतक (50) जड़ा। साथ में अयान ने 30, रिशव रंजन ने 29,पंकज ने 26 और फजल ने 24 रनो का योगदान दिया।

कायनात क्रिकेट क्लब की तरफ से मुशर्रफ सरफराज ने 3 और इरशाद आलम ने 2 विकेट हासिल किया।

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कायनात क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.5 ओवरों में 174 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 102 रनों से हार गई।

कायनात क्रिकेट क्लब की तरफ से रवि प्रकाश ने बेहतरीन अर्धशतक (50) जड़ा। प्रवीण आनंद ने 49, सुमित कुमार 19 और बलराम कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया।

रंजन इलेवन की तरफ से पंकज कुमार और रिशव कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किया।

रिषव कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अयोजन समिति के सदस्य आशु ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

लीग का अगला सेमीफाइनल 4 तारीख को ऑल स्टार और जायका क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights