पटना, 8 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट के सुपर लीग के अंतर्गत बुधवार से स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में पूल बी का मुकाबला नालंदा बनाम दरभंगा शुरू हुआ। पहले दिन की खेल समाप्ति पर नालंदा ने अपनी पहली पारी में 52 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बना लिये हैं। विराज आर्या 4 और रिक्की कुमार 8 रन बना कर खेल रहे हैं।
टॉस दरभंगा ने जीता और नालंदा को बैटिंग का न्योता दिया। पारी की शुरुआत एएस गौरव और दिव्यांश राज ने किया पर 4 रन टीम योग पर दरभंगा के मोहम्मद अफजल की गेंद पर एएस गौरव विकेटकीपर अभिषेक कुमार महतो द्वारा लपक लिये गए। दिव्यांश राज का साथ देने जिराल पटेल आये। इन दोनों के बीच 48 रन रन की साझेदारी हुई। जोड़ी और जमती उसके पहले आरब झा ने दिव्यांश राज को 26 के योग पर सन्नी कुमार के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नालंदा के बैटर के बल्लों से रन निकले और कुछ-कुछ अंतराल पर वे पवेलियन लौटते चले गए और पहले दिन की खेल समाप्ति पर 52 ओवरों में मात्र 96 रन बने और 6 बैटर पवेलियन लौट गए।

जिराल पटेल ने 34, आरव राय ने 7, ब्रजेश कुमार ने 2 रन बनाये। रिक्की कुमार 8 रन और विराज आर्या 4 रन बना कर खेल रहे हैं।
दरभंगा की ओर से अनिकेत अमित राज ने 3,मोहम्मद अफजल और आरव झा ने 1-1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
नालंदा पहली पारी : 52 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन, एएस गौरव 4, दिव्यांश राज 26, जिराल पटेल 34, आरव राय 7, ब्रजेश कुमार 2, रिक्की कुमार खेल रहे हैं 8, विराज आर्या खेल रहे हैं 4, अतिरिक्त 11, मोहम्मद अफजल 1/19,आरव झा 1/34, अनिकेत अमित राज 3/18
