Home झारखंडक्रिकेट रांची : स्मृति कप क्रिकेट में स्पंदन क्लब व जमशेदपुर जाबांज जीते

रांची : स्मृति कप क्रिकेट में स्पंदन क्लब व जमशेदपुर जाबांज जीते

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची के मेकॉन स्टेडियम में बुधवार से शुरू स्मृति कप में स्पंदन क्लब कोलकाता और जमशेदपुर जाबांज ने जीत हासिल की। पहले मैच में स्पंदन क्लब कोलकाता ने रांची रॉयल को चार विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में जमशेदपुर जाबांज ने एमपी वर्मा इलेवन, पटना को 8 रन से पराजित किया।

पहले मैच के मैन ऑफ द मैच कोलकाता के आबिद हसन को मोहम्मद मन्नान सिद्दिकी ने जबकि दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच मुकेश कुमार को रांची के एसएसपी कौशल किशोर ने पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुबोध कांत सहाय (पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद रांची) और विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र खन्ना (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) ने बिहार क्रिकेट संघ १९३५/ झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व प्रशासक और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी जो आज हमारे बीच नहीं हैं जिन्होंने इस राज्य क्रिकेट संघ को अपना बहुमूल्य योगदान दिया है उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उपस्थित टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ियों, प्रशासकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। “स्मृति कप” लिखी हुई एक थर्मोकोल की तख्ती को बैलून के साथ उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया तदुपरांत टास कर मैच शुरू किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजन के लिए समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की ओर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। राजनीति से प्रेरित होकर खेल संघों को संचालित करने पर आपत्ति भी दर्ज किया ओर राज्य में स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के लिए इस प्रकार के आयोजन की जरूरत महसूस की गई। रांची की आन बान और शान महेन्द्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी में त्वरित सुधार के लिए सुरेन्द्र खन्ना जी ने ईश्वर से प्रार्थना भी की ओर उनसे मिलने की भी इच्छा व्यक्त की।

विषय प्रवेश करते हुए आदित्य वर्मा ने कहा कि राजनीति से क्रिकेट को दूर करने के लिए मैंने बहुत वर्षों तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा लड़ा और इसकी व्यवस्था को पाक साफ करने का प्रयास किया और मेरे केस के कारण ही लोधा समिति की सिफारिशों ने कानूनी रूप ग्रहण किया। आज जरूरत है सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के विषय में कार्य करना और आयोजन के जरिए प्रतिभा को निखारना।

स्वागत भाषण आरडीसीए के पूर्व सचिव सुनिल कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर मोहम्मद मन्नान सिद्दकी,किशन अग्रवाल,संजय मिश्रा, प्रवीण देवघरिया, चंचल भट्टाचार्य, सुनिल कुमार,उदय शर्मा,संजय श्रीवास्तव, विजयकांत दूबे, उज्जवल दास, मृत्युंजय कुमार, अजातशत्रु,गुरप्रीत सिंह, मोहम्मद नावेद,मुकेश सिन्हा, आर एंड डी के जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह मल्होत्रा,दीपक कुमार सिन्हा,अमित मिश्रा,मेकन के मुख्य क्यूरेटर उमाकांत जेना, महमूद आलम, एवं अन्य अतिथि ओर पूर्व खिलाड़ी उपस्थित थे।

मैच नं। 1 9:30 पूर्वाह्न
रांची रॉयल बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता ने टॉस जीतकर रांची को बल्लेबाजी के लिए चुना
रांची रॉयल -178/6 20 ओवर में
विनय सिंह 54
वसीम 36
सिद्धार्थ राज सिन्हा 23
कौशल 16*
नितिन बाली 20/3 आशीष, अनुज 1wkt प्रत्येक
स्पंदन क्लब कोलकाता -182/6 19.4 ओवर
आबिद हसन 61
बॉबी यादव32*
तीरथ 23*
वसीम 18/2 एहसान, राहुल, कौशल, विवेक 1wkt प्रत्येक
मोम – आबिद हसन
स्पंदन क्लब कोलकाता 4 विकेट से जीता
मैच नंबर (2) दोपहर 2:00 बजे।
एमपी वर्मा के बीच मैच 11पटना बनाम जमशेदपुर जांबाज ने टॉस एमपी वर्मा ने जीता 11पटना ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया
जमशेदपुर जांबाज -20 ओवर में 150/7
सौरव चंद्र 36
मुकेश 26
अंकित 19
लखन 31/3
सुशांत 39/3
एमपी वर्मा 11 पटना -142/10 19 ओवर में
यशप्रताप 36
संचय 15
लखन 15
आदित्य 2/13
अंकित 21/2
सूरज 21/2
संकेत 28/2
मुकेश 2/30
M.O.M – मुकेश
जमशेदपुर जांबाज ने 8 रन से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights