Friday, October 31, 2025
Home झारखंडअन्य रांची सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम जमशेदपुर के लिए रवाना

रांची सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम जमशेदपुर के लिए रवाना

जमशेदपुर में आयोजित है झारखंड स्टेट चैंपियनशिप

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 31 अक्टूबर। झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 3rd यासीन उस्ताद सीनियर स्टेट पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने के लिए रांची सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम आज हटिया रेलवे स्टेशन से टाटानगर के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 1 से 2 नवंबर 2025 तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर (ईस्ट सिंहभूम) में आयोजित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Bihar Table Tennis : कुमार हर्षित, उत्कर्ष रीगन, नीलांजना शर्मा और आयुष मिश्रा बने चैंपियन

टीम में शामिल खिलाड़ी हैं – सूरज उरांव, कृष्णा उरांव, सावन उरांव, रिकी जूलियन गोप, रोहित उरांव, अंश खलखो, अमन खलखो, प्रीतम भगत, आकाश मुंडा, दिलीप उरांव, विवेक उरांव और सौरभ उरांव।

रवाना होने से पूर्व अखिल भारतीय आदिवासी परिषद के सचिव डॉ. लक्ष्मण उरांव ने सभी खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रोहित मिश्रा और हैंडबॉल प्रशिक्षक विष्णु कुमार उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : खेलो झारखंड स्कूली एथलेटिक्स : 100 मीटर में अंकित, अनुष्का, अनित और निशांत को स्वर्ण

कार्यक्रम के अंत में विष्णु कुमार, सचिव, रांची जिला हैंडबॉल संघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights