बेतिया। शहर के महाराजा स्टेडियम में चल रहे हाशिम रजा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में रामनगर फुटबॉल क्लब ने शानदार फुटबॉल खेलते हुए एकतरफा मुकाबले में स्टूडेंट क्लब बसवरिया को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
रामनगर की तरफ से राम लखन कुमार ने दोनों गोल किया। उन्हें बेस्ट 22का पुरस्कार रवि रंजन यादव की तरफ से दिया गया।
इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर इंतजार उल हक, रामबालक यादव, मोहन कुमार, धीरेंद्र सिंह मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका में नेशनल रेफरी नवीन उत्पल, अजय उरांव, सुनील कुमार, किशन कुमार थे।