Monday, May 25, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Jharkhand Under-16 Cricket League में रामगढ़ ने कोडरमा को हराया

Jharkhand Under-16 Cricket League में रामगढ़ ने कोडरमा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़, 17 अप्रैल। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के अंतर्गत स्थानीय छावनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में रामढ़ ने कोडरमा को 8 विकेट से हराया।

 

 

 

कोडरमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये। अर्पित कुमार ने 30 रन एवं हसनैन राजा 10 रन ही बनाये। रामगढ़ की ओर से गेंदबाज संयम शर्मा 6.2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट एवं देवेश गोयल 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, शुभम ने दो एवं हर्षित व सचिन ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

 

लक्ष्य की पीछा करने उतरी रामगढ़ ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। संयम शर्मा ने नाबाद 43 रन एवं सचिन कुमार सिंह ने 26 रन का योगदान दिया।

 

 

 

कोडरमा की ओर से अर्पित कुमार ने 17 रन देकर 2 चटकाये। मैच के अंपायर उमेश पाठक तथा अजित कुमार थे जबकि स्कोरिंग अमित कुमार तिवारी ने किया। मैच ऑब्जर्बर सुब्रोतो घोष तथा लाइजनर ऑफिसर शंभू कुमार सिंह थे। मौके पर रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

 

रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, लाइजनर ऑफिसर शंभू कुमार सिंह, मैच ऑब्जर्वर सुब्रतो घोष एवं अन्य लोगों ने प्लेयर ऑफ द मैच का कैश एवं ट्रॉफी संयम शर्मा को भेंट किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights