Friday, February 20, 2026
Home बिहारफुटबॉल मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग में रैंबो एफसी की जीत

मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग में रैंबो एफसी की जीत

युग सृजन को मिला वॉकओवर

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 19 फरवरी। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग के तहत आज दो मुकाबले निर्धारित थे, जिनमें एक रोमांचक मैच खेला गया जबकि दूसरे मैच में वॉकओवर से फैसला हुआ।

रैम्बो फुटबॉल क्लब ने यंग ब्वॉयज को हराया

दिन का पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और रैम्बो फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मोहम्मद सलाउद्दीन, नाजिर हुसैन, राकेश कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल करने में सफल नहीं हुई और मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा।

दूसरे हाफ में भी मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन 39वें मिनट में रैम्बो एफसी के जर्सी नंबर 16 खालिद सैफी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अंत तक यही बढ़त निर्णायक साबित हुई और रैम्बो फुटबॉल क्लब ने यंग बॉयज फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर तीन अंक हासिल किए।

युग सृजन टीम को वॉकओवर

दिन का दूसरा मैच युग सृजन फुटबॉल टीम और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच होना था, लेकिन अकादमी की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हुई। नियमों के अनुसार युग सृजन फुटबॉल टीम को वॉकओवर देकर पूर्ण अंक प्रदान किया गया।

मैच अधिकारी

आज के मैच में अलीमुद्दीन ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में मणि राज ठाकुर और दीपक कुमार मौजूद रहे। चौथे निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक ने जिम्मेदारी निभाई।

20 फरवरी के मुकाबले

लीग संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 20 फरवरी को दो मैच खेले जाएंगे। पहला सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब बनाम पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब और दूसरा चक्कर स्पोर्टिंग क्लब बनाम ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम।

फुटबॉल प्रेमियों में लीग को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और आगामी मुकाबलों से और रोमांच की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights