Tuesday, February 24, 2026
Home Slider रामा क्लब को हरा सद्भावना सीसी अरवल जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

रामा क्लब को हरा सद्भावना सीसी अरवल जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप अरवल जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार हुए मुकाबले में सद्भावना क्लब ने रामा क्लब को 52 रनों से हरा दिया।

सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। और पूरी टीम 38.4 ओवर में 187 रन बनाकर आल आउट हो गयी। सद्भावना की ओर से जयप्रकाश ने सबसे अधिक 49, खालिद ने 39, लवकुश ने 24, अंकित ने 16 एवं आदित्या ने 14 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

लव कुमार 4, हिमांशु ने 2, अभिषेक, उत्कर्ष एवं धीरज ने 1 – 1 सफलता हासिल की। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

जबाव में खेलने उतरी रामा क्लब की टीम महज 135 रन बनाकर आल आउट हो गयी। रामा की ओर से सबसे अधिक लव ने 35, हुसैन राजा ने नाबाद 29, आदित्या ने 20 तथा धीरज ने 15 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने।

निशांत एवं मोहित ने 3 – 3 तथा उदय, लवकुश, जयप्रकाश एवं खालिद ने 1 – 1 सफलता हासिल की। जयप्रकाश को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में मनीष रंजन एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल के मैच प्रभा देवी सी सी बनाम शहीद सी सी खेल जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights