Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारफुटबॉल Rajkumar Mahaseth Memorial Patna District Senior Division Football League में इंपीरियल सॉकर क्लब व जीएसी विजयी

Rajkumar Mahaseth Memorial Patna District Senior Division Football League में इंपीरियल सॉकर क्लब व जीएसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बुधवार को राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में खेले गए मैचों में इंपीरियल सॉकर क्लब और जीएसी ने जीत दर्ज की।

वीएन शर्मा इंस्टीच्यूट खेल मैदान, खगौल (दानापुर स्टेशन) में चल रही इस लीग में बुधवार को खेले गए मैच में इंपीरियल सॉकर क्लब ने इनर्जी योगा को 8-0 से और जीएसी ने शुक्ला फुटबॉल एकेडमी को 3-0 से हराया।

पहले मुकाबले में इंपीरियल सॉकर क्लब ने इनर्जी योगा को 8-0 से हराया। इंपीरियल सॉकर क्लब की ओर से गोल करने की शुरुआत लौरेंस टुडू ने 8वें मिनट में किया जिसको खत्म 55वें मिनट में दिलीप कुमार ने किया। इंपीरियल सॉकर क्लब की ओर से लोरेंस टुडू (8वें, 37वें मिनट) ने दो, दिलीप कुमार (19वें, 39वें और 55वें मिनट) ने तीन, राकेश हांसदा (20वें, 34वें) ने दो और संजला टुडू (47वें मिनट) ने गोल दागे। इनर्जी योगा की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सका। लोरेंस टुडू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दानापुर के वरीय खिलाड़ी एसएन सान्याल के द्वारा दिया गया।
मैच के रेफरी अभय कुमार, किशन कुमार, सुनील कुमार, हरेंद्र कुमार थे।

दूसरे मैच में जीएसी ने शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने 3-0 से हराया। जीएसी की ओर से सारथो ने 42वें, बंधन ने 51वें और अभिषेक ने 78वें मिनट में गोल दागा। शुक्ला फुटबॉल एकेडमी के मार्टिन को पीला कार्ड दिखाया गया। जीएसी के सारथो को दानापुर रेल के खिलाड़ी मो आदिल ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के रेफरी हरेंद्र कुमार यादव, किशन कुमार, सुनील कुमार और गौरव राज थे।

14 दिसंबर का मैच
रैनबो एफसी बनाम पीएसएफए
राज मिल्क एफसी बनाम पटना वारियर्स एफसी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights