Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Rajesh Memorial Under-14 Cricket Tournament की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Rajesh Memorial Under-14 Cricket Tournament की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जयप्रकाश क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में 2 मई से शुरू होने वाली राजेश मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण शनिवार को किया गया है।

ट्रॉफी का बीडी कॉलेज के अनुज सिंह, अंपायर आशीष सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के डायरेक्टर नवीन कुमार, अंपायर यतेंद्र कुमार, पूर्व क्रिकेटर संजय कुमार और अंपायर बैजनाथ प्रसाद ने किया।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए इस आयोजन के चीफ ऑफ द मिशन संतोष तिवारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ 8 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी गई है। मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। मैचों का संचालन पैनल अंपायर आशीष सिन्हा के दिशा-निर्देश में करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया जायेगा। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights