पटना, 23 नवंबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में राजस्थान ने बिहार को 108 रन से पराजित किया।
मैच सारांश
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाये। बिहार की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। राजस्थान को पूरे 4 अंक मिले।
राजस्थान बैटिंग
ग्रुप ए के इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और राजस्थान को बैटिंग का न्योता दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाये। अभिजीत तोम ने 33 गेंद में 5 चौका व इतने ही छक्के की मदद से 64, बीएस शर्मा ने 10 गेंद में 3 चौका व 2 छक्का की मदद से 27 रन बनाये। कार्तिक शर्मा 23 रन बना कर रन आउट हुए। कप्तान महिपाल लेमरोर ने 32 गेंद में 2 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 51 और जेड ए खान ने नाबाद 49 रन 26 गेंद में 5 चौका व 3 छक्का की मदद से बनाये।
बिहार बॉलिंग
बिहार की ओर से साकिब हुसैन ने 41 रन देकर 1,मृत्युंजय सिंह ने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

बिहार बैटिंग
बिहार ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 116 रन बनाये। वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंद में 2 छक्का की मदद से 13 रन बनाये। सकीबुल गनी ने 23 गेंद में 1 चौका की मदद से 20, आयुष लोहारुका ने 7 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 19, राघवेंद्र प्रताप ने 18 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 21, परमजीत सिंह ने 10 गेंद में 5, हिमांशु सिंह ने 31 गेंद में 1 चौका की मदद से नाबाद 11, आमोद यादव ने 15 गेंद में 1 छक्का की मदद से 8 और साकिब हुसैन ने 5 गेंद में 2 छक्का की मदद से नाबाद 12 रन बनाये। विपिन सौरभ और कुमार रजनीश खाता नहीं खोल सके।
राजस्थान बॉलिंग
राजस्थान की ओर से दीपक चाहर ने 19 रन देकर 2, कमलेश नागरकोटी ने 22 रन देकर 1, राहुल चाहर ने 14 रन देकर 2, मानव सुथार ने 12 रन देकर 2 और महिपाल लेमरोर ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
अगला मुकाबला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ग्रुप ए में है। ग्रुप ए में बिहार के साथ पंजाब, बंगाल, हैदराबाद, राजस्थान, मध्यप्रदेश,मिजोरम और मेघालय की टीमें हैं। पूल ए के मुकाबले राजकोट में खेले जा रहे हैं
25 नवंबर : बिहार बनाम पंजाब
27 नवंबर : बिहार बनाम मेघालय
29 नवंबर : बिहार बनाम हैदराबाद
1 दिसंबर : बिहार बनाम मिजोरम
3 दिसंबर : बिहार बनाम बंगाल
5 दिसंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश