Tuesday, February 24, 2026
Home Slider PCS पीपीएफ कप पर रानी टिकर का कब्जा

PCS पीपीएफ कप पर रानी टिकर का कब्जा

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। पटवा ग्राउंड पर खेले गए पीसीएस पीपीएफ कप का खिताब रानी टीकर ने जीत लिया। फाइनल में उसने शिवनारायणपुर को 2 रन से हराया।

इस टूर्नामेंट में 16 टीम ने हिस्सा लिया था। रानी टिकर  टीम के कैप्टन राहुल यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर  में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाये। संगम ने 72, छोटू ने 47, मौसी ने 30 रन बनाये।

शिवनारायणपुर की ओर से साजन ने 4 ओवर में 30 रन 5, सुबोध ने 4 ओवर 40 रन 1 विकेट चटकाये।

जवाब में शिवनारायणपुर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 226 रन बना सका और टीम 2 रन से हार गया। सुबोध ने नाबाद 117 रन बनाये। आदित्य ने 50 रन बनाये। रानी टीकर की ओर से संगम ने 3 ओवर में 40 रन देकर दो, राहुल ने 1 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

संगम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मो शिवनारायणपुर के गेंदबाज और बल्लेबाज साजन को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। मुख्य अतिथि के रुप में निभा देवी मौजूद थीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights