Monday, October 20, 2025
Home बिहारफुटबॉल बिहार SGFI अंडर-17 बालक Football प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय

बिहार SGFI अंडर-17 बालक Football प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 अक्टूबर। बेगूसराय में चल रहे बिहार एसजीएफआई अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में एकलव्य, किशनगंज, वेस्ट चंपारण, गया, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया और बेगूसराय ने अपनी जगह पक्की कर ली है। एकलव्य ने ग्रुप, किशनगंज ने ग्रुप बी, वेस्ट चंपारण ने ग्रुप सी, गया ने ग्रुप डी, भागलपुर ने ग्रुप ई, मधेपुरा ने ग्रुप एफ, पूर्णिया ने ग्रुप जी और बेगूसराय ने ग्रुप एच ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है।

क्वार्टरफाइनल में एकलव्य का मुकाबला वेस्ट चंपारण, किशनगंज का मुकाबला गया, भागलपुर का मुकाबला पूर्णिया से और मधेपुरा का मुकाबला मेजबान बेगूसराय से होगा।

बुधवार यानी 2 अक्टूबर को खेले गए लीग मुकाबले में लखीसराय के नहीं आने से दरभंगा को वाकओवर दिया गया।
वेस्ट चंपारण ने जमुई को 1-0 से हराया। खेल के 12वें मिनट में गोलू कुमार ने गोल दागा।

बक्सर से समस्तीपुर को 2-0 से हराया। खेल के छठे मिनट में इमरान हजाम ने और 29वें मिनट में साहेव कुमार ने गोल दागे।

एकलव्य और सारण के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा।
पूर्णिया ने औरंगाबाद को 4-0 से हराया। अविनाश मरांडी ने पांचवें और 19वें मिनट में गोल दागा जबकि अविनाश मुर्मु ने 25वें मिनट में गोल किया। 30वें मिनट में देवलाल हांसदा ने गोल दागा।

सहरसा ने समस्तीपुर को 2-1 से हराया। सहरसा की ओर सूरज हेम्ब्रम ने 23वें और ए कुमार ने चौथे मिनट में गोल दागे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights