Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament में पूर्णिया के शिशिर साकेत का शतक

BCA Senior Men’s Cricket Tournament में पूर्णिया के शिशिर साकेत का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 29 अप्रैल। बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में 29 अप्रैल यानी सोमवार को खेले गए मैच में शशिर साकेत के शतक की बदौलत पूर्णिया से सुपौल को 112 रन से हराया।

टॉस जीत कर पूर्णिया के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूर्णिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 271 रन बनाये। शिशिर साकेत ने शानदार 128 रन 149 गेंदों में 05 चौका एवं 05 छक्के, अभिषेक बाबू ने 54 रन 73 गेंद 02 चौका 02 छक्का, सक्षम सिंह ने 22 रन 12 गेंद 01 चौका 02 छक्का एवं आक़िब रजा ने नाबाद 29 रन 33 गेंद 04 चौका मदद से बनाये।

सुपौल की तरफ से सादिक रज़ा ने 10 ओवर में 69 रन देकर 3 विकेट, शिवांशु राजा, निशांत कुमार,मो. मज़हर ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की 34.4 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। सुपौल की तरफ से कप्तान राजेश सिंह ने 46 रन 57 गेंद 04 छक्के व 01 चौके, अंकित राज ने 33 रन 24 गेंद में 04 चौके 01 छक्के एवं जय वर्धन ने 13 रन 14 गेंद 04 चौके के मदद से बनाया। पूर्णिया की तरफ से सुफ़यान ने 08 ओवर में 22 रन देकर 04 विकेट एवं जिसान आदिल ने 07 ओवर में 15 रन 02 विकेट, विशाल ने 05 ओवर 24 रन 02 विकेट लिए।
मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह (पटना) एवं अभय कुमार (भागलपुर), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार थे। इस मौके पर संघ के सचिव जयंत कुमार, अबनीश जी,अभिषेक ठाकुर,रोहित कुमार, मुस्तफा जमाल राजा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights